बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था । इसी क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को इचौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । पूर्व में 23 फरवरी 26 को गैंग के एक अन्य सदस्य मुक्कू पुत्र रामकिशोर निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध जनपद बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमित उर्फ बुग्गी पुत्र बसन्ता निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध जनपद बांदा है।















