भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस० डी० कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को मतदान के पुनीत कर्तव्य निर्वहन हेतु जागरूक किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस० डी० कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तत्वाधान में जनपद में मतदान प्रतिशत की वृद्धि करने तथा प्रत्येक मतदाता में मतदान के कर्तव्य के अर्थ को समझाने हेतु मासिक स्वीप कार्य योजना के अंतर्गत विद्यालय में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को मतदान के पुनीत कर्तव्य निर्वहन हेतु जागरूक किया गया।















