यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुज़फ्फरनगर आए अध्यापक की मुख्य आरक्षी ने की गोली मारकर हत्या।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। नगर सिविल लाईन थाना क्षेत्र मे वाराणसी से UP बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर आए मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मारने की घटना कारित की गयी है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि जनपद वाराणसी से UP बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व संतोष कुमार मय पुलिस गार्द उ0नि0 नागेन्द्र चौहान मय पिस्टल व मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश मय कार्बाईन नियुक्ति पुलिस लाईन वाराणसी और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेन्द्र मौर्य व कृष्णप्रताप जिस वाहन सें आए थे उस वहान की संख्या UP 81 BT 2155 है जो की रास्ते में जनपद प्रयागराज, शहाजहाँपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां उतारकर, रात्रि में जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे,जिस के बाद वहा एसडी इण्टर कॉलेज का दरवाजा बंद होने के कारण गाड़ी में ही विश्राम कर रहे थे। गाड़ी में आगे ड्राईवर के साथ उ0नि0 नागेन्द्र चौहान व अध्यापक संतोष कुमार थे और पीछे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व दोनो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण थे। सबसे की गयी पूछताछ में अभी तक यह जानकारी हुई है कि मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश शराब के नशे में था। और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों से बार-बार तम्बाकू सुरती मांग रहा था और किसी को आराम नहीं करने दे रहा था। जब अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा इस पर आपत्ति की गयी तो मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा उन पर सरकारी कार्बाईन से अनियंत्रित फायर खोल दिया गया जिससे अध्यापक धर्मेन्द्र पुत्र राज कुमार राम निवासी बैराठ, रामगढ जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त टीम में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर शस्त्रों को कब्जे में ले लिया गया है।

उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । पुलिस द्वारा मृतक अध्यापक के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। देर रात मुजफ्फरनगर में परीक्षा की कॉपी लेकर आए अध्यापक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में सभी अध्यापक एकजुट होकर चौधरी छोटू राम कॉलेज के बाहर किया जमकर जोरदार प्रदर्शन, अध्यापकों में घटना को लेकर जबरदस्त रोष। वही इस प्रदर्शन मे चरथावल विधायक पंकज मलिक और सपा नेता राकेश शर्मा धरना प्रदर्शन में अध्यापकों के बीच पहुंचे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts