भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वांचन 2024 चुनाव का पर्व, देश का गर्व नगर में निकाला गया मतदाता जागरूकता मार्च पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से डा राजीव कुमार द्वारा। मतदाताओं से मतदान करने हेतु की गई अपील मौसम सर्द रहे या गर्म, वोट डालने में रहे ना भ्रम 19 अप्रैल भूल न जाना, वोट डालने जरुर जाना स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी पाठशाला का आयोजन छात्राओं को जागरुक एवम प्रेरित करने हेतु लगाई गई लघु प्रदर्शनी चुनावी पाठशाला में। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा किया गया चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता एवम लघु प्रदर्शनी का आयोजन यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह द्वारा बनाई गई शानदार यातायात व्यवस्था मतदाता जागरूकता मार्च का एस डी कन्या इंटर कॉलेज से शुभांरभ होकर टाउन हॉल रोड,चर्च रोड, जिला परिषद मार्केट रोड, झांसी की रानी रोड़,शिव चौक, एस डी मार्केट से होते हुए विद्यालय में समापन हुआ बालिकाओं द्वारा छाते,टोपी लगाकर एवम फूलमाला पहनकर, नारे लगाते हुए, जोश के साथ मतदाता जागरूकता मार्च निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत चुनावी पाठशाला लघु प्रदर्शनी में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा चुनावी शब्दावली का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला लघु प्रदर्शनी में एस डी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डा सविता सिंह के मार्गदर्शन में प्रवक्ता रीना यादव, मुनेश सिंह, हिमानी जैन, प्रतिमा तायल,भावना सूर्या, प्रिया त्यागी, दीपा रानी एवम अविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मतदाता जागरूकता मार्च में यातायात पुलिस, मुजफ्फरनगर का विशेष सहयोग रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा। चुनाव का पर्व देश का गर्व में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















