बुढ़ाना में उठी खिलाड़ियों और व्यापारियों की सुरक्षा की आवाज, प्रशासन से की बड़ी मांग

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना तहसील बुढ़ाना परिसर में विभिन्न सामाजिक, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. सोनू कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार बुढ़ाना को सौंपा। ज्ञापन में सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव चिरोड़ी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का पाल की निर्मम हत्या के मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करते हुए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाए, जिससे परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल ने जनपद बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बीते दिनों हुई व्यापारी भाइयों की निर्मम हत्या पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि कारोबारी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना को भी एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें कस्बा बुढ़ाना के प्रमुख बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की गई। व्यापारियों की सलाह के आधार पर कुरैशी वाली पुलिया की तर्ज पर मोर वाली प्याऊ अथवा महर्षि वाल्मीकि चौक, पीठ बाजार क्षेत्र में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने या स्थायी रूप से पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि इससे बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार पाल, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, कश्यप जागृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल कश्यप, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नंदन कश्यप, गौरक्षक छोटा सैनी, सभासद राकेश पाल, मास्टर सुभाष चंद्र प्रजापति, ऋषिपाल कश्यप, सचिव कश्यप, सोनू कश्यप, अंकित कश्यप, रोहित जैन, मास्टर सीताराम कश्यप, विपिन प्रजापति, गोलू शर्मा, शुक्रताल शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष मांगेराम कश्यप, पारस सैनी, शिवम चौहान, अमित कश्यप, हर्ष सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts