देश के हर पांचवें व्यक्ति में विटामिन D की कमी, विशेषज्ञों ने बताए चौंकाने वाले कारण

भारत में हर पांचवां व्यक्ति विटामिन D की कमी से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन D की कमी का प्रमुख कारण आधुनिक जीवनशैली, धूप से दूरी और गलत खानपान है। लोग दिनभर घर या ऑफिस में रहने के चलते पर्याप्त सूर्य प्रकाश नहीं ले पाते, जो विटामिन D का सबसे बड़ा स्रोत है।

इसके अलावा, जंक फूड और प्रोसेस्ड खाने की आदतें भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह की हल्की धूप में रोजाना 15-20 मिनट तक समय बिताना, दूध, दही, अंडा और फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करना विटामिन D की पूर्ति में मददगार हो सकता है।डॉक्टर्स यह भी सलाह देते हैं कि नियमित जांच और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स का सेवन करके इस समस्या से बचा जा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts