आवारा गौवंश के हमले से वृद्ध गंभीर, आईसीयू में भर्ती

अलवर शहर में आवारा गौवंश आमजन के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। करौली कुंड इलाके में 85 वर्षीय भगवानदास पर आवारा गाय ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में उनकी पसली टूट गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।

भगवानदास सोमवार दोपहर हाथ धोने के लिए पानी की टंकी के पास गए थे, तभी वहां मौजूद एक गाय ने उन पर हमला कर दिया। पहले उसने अपने सींगों से हमला किया, फिर जमीन पर पटक दिया और पैरों से भी रौंद दिया। इस हमले में वे लहूलुहान हो गए।

उनके पुत्र ठाकुरदास सैनी ने बताया कि बीते 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब उनके पिता पर आवारा गौवंश ने हमला किया। इलाके में कई अन्य लोग, खासकर महिलाएं और बुजुर्ग, भी इन पशुओं के हमले का शिकार हो चुके हैं।

शहर में स्ट्रीट डॉग्स के आतंक के साथ-साथ निराश्रित गौवंश भी बड़ा खतरा बन रहे हैं। लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आमजन की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई करने के बजाय निगम अधिकारी बड़ी घटना होने पर वीडियो बनाने की सलाह देते हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts