बबेरू में अंबेडकर जी की फोटो पर कालिख पोतने से ग्रामीण आक्रोशित,

बबेरू तहसील क्षेत्र के अंबेडकर चौक बस स्टॉप दतौरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि की है। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को देखा तो भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मौके पर इकट्ठा होकर विरोध दर्ज कराया।

सूचना पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया। उन्होंने बोर्ड को साफ करवाया और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह बोर्ड 23 अप्रैल 2025 को स्थानीय लोगों द्वारा स्थापित किया गया था, जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ने किया था। यहां हर वर्ष अंबेडकर जयंती का आयोजन होता है। ग्रामीणों ने इस घटना को बाबा साहेब का अपमान बताया और इसकी कड़ी निंदा की। मौके पर भीम आर्मी के पदाधिकारी, अंबेडकर नवयुवक समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान विजयपाल यादव और कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts