शादी से पहले आग का कहर: बबेरू में सिलेंडर विस्फोट

बांदा के बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग ने भयावह रूप ले लिया। दो सिलेंडरों में विस्फोट से चार मकान जलकर खाक हो गए। बेवा महिला कमला देवी की बेटी सुनीता की शादी 17 मई को मध्य प्रदेश के चंदला से होनी थी, लेकिन आग में दहेज का सामान, एक लाख रुपये नकद, जेवर, मोबाइल फोन और गृहस्थी का सारा सामान स्वाहा हो गया।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। दुख की घड़ी में मोहल्ले व नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने आगे बढ़कर आर्थिक व सामग्री सहयोग किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने 10 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने 5 हजार की मदद की। कई अन्य समाजसेवियों ने राशन, कपड़े और मैरिज हॉल तक निःशुल्क देने की घोषणा की।स्थानीय लोगों ने संकल्प लिया है कि सुनीता की शादी पूरे सम्मान और धूमधाम से कराई जाएगी। यह हादसा इंसानियत और एकजुटता की मिसाल भी बन गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts