जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में विजय वर्मा और अवनीश रस्तोगी की जोड़ी रही उपविजेता

जयपुर के जय क्लब में आयोजित 400 पॉइंट अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में विजय वर्मा और अवनीश रस्तोगी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 आयु वर्ग में उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से 187 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में इनका सामना इंडिया नंबर 1 खिलाड़ी जगदीश तवर और दीपक भगोरा की जोड़ी से हुआ, जिसमें विजय वर्मा की टीम 3-6, 4-6 से हार गई। इससे पहले विजय वर्मा भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और 2019 में इटली में आयोजित मास्टर्स गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts