खामपुर कस्बे के छपार स्थित गांव में भारतीय किसान यूनियन तोमर की जनसभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन भाकियू तोमर के प्रदेश प्रवक्ता चंदन त्यागी ने किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रमुख चौधरी संजीव तोमर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर 36 बिरादरी का संगठन है, जो पिछले कई वर्षों से किसानों और आम जनता की निस्वार्थ सेवा कर रहा है।
चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में किसान संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकारी दफ्तरों में बैठे अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलों में अधिकारी भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं और किसानों को बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 15 अप्रैल को खतौली तहसील में पंचायत आयोजित करेगा और अगर SDM ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संगठन रेलवे ट्रैक भी जाम करेगा।
चौधरी संजीव तोमर ने यह भी कहा कि संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। सभा के बाद, रिहान चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीब गुर्जर, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छम्मन खान, प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, अजय त्यागी, निखिल चौधरी, दीपक तोमर, तौसीफ ठेकेदार, अहसान शहजाद, चंदन त्यागी, मलिक मोनू धीमान, जाहिद, दीपक तोमर, रंजनी शर्मा, गीता गुर्जर, विजय लक्ष्मी, सोनिया तोमर, कविता राणा, रूबिना त्यागी, कमलेश देवी, बीटो देवी, काठका शुभान गुलबहार, इन्शाद फारुख, सचिन चौधरी, पप्पू चौधरी, ईरशाद, सलीम, साजिद, रियाज, विनीत त्यागी, मुकेश गुर्जर, शिराजू असलम, नवाज चौधरी, सोनू, साजिद मुर्तजा, नौशाद महमूद नगर, नौशाद ओसामा, अयान कयूम, जावेद सोनी, अली सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।















