बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आजथाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरो का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 03 फरवरी को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली व 8 फरवरी को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना की सूचना थाना तिन्दवारी पर प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों आदि की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए। थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेंकिग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी आते हुए दिखाई दी ।जिसे रोकने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए 02 अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर थाना तिन्दवारी व अन्य आस-पास के क्षेत्रो में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है तथा ग्राम मुंगुस में की गई टैक्टर व ट्राली की चोरी का जुर्म स्वीकार किया। तथा उनकी निशादेही पर 01 ट्रैक्टर व 02 ट्राली बरामद किया गया साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर व एक चार पहिया वाहन बोलेरो भी बरामद कर सीज किया गया है। घटना में शामित एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। अभियुक्त राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर/गुण्डा/एक्ट/चोरी/रंगदारी/मारपीट आर्म्स एक्ट/मादक पदार्थ आदि जैसे विभिन्न मामले में करीब 47 मामले दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्त चंदन पर आधे दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस को ट्रैकटर, ट्राली, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।















