वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग सिर्फ प्लांट बेस्ड फूड्स ही खाते हैं. ऐसे में कुछ न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति शरीर में करना थोड़ा सा चैलेंजिंग हो जाता है, लेकिन अगर आपको सही चीजें पता हो तो आप वीगन डाइट को भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं और न्यूट्रिएंट्स की कमी भी नहीं होती है. इस स्टोरी में देखें 5 ब्रेकफास्ट की रेसिपी जो कैल्शियम से भरपूर हैं और फटाफट तैयार हो जाएंगी. वीगन लोगों के लिए कैल्शियम रिच फूड्स की बात करें तो पालक और टोफू का कॉम्बिनेशन काफी बढ़िया रहता है, क्योंकि आपको इससे कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन भी मिलता है. आप ब्रेकफास्ट में पालक और टोफू की भुर्जी बनाकर खा सकते हैं जो फटाफट बन जाती है.
रागी का डोसा या चीला: कैल्शियम के लिए वीगन लोग अपनी डाइट में अलग-अलग तरह के अनाज शामिल कर सकते हैं. फिलहाल अगर हम ब्रेकफास्ट की बात करें तो रागी का डोसा या चीला बनाकर खाया जा सकता है. इसमें आप टोफू की फिलिंग कर सकते हैं.
बादाम-तिल की स्मूदी: ब्रेकफास्ट में स्मूदी अच्छा ऑप्शन होती हैं, क्योंकि ये बनने में कम टाइम लेती है. आपको बादाम मिल्क के साथ तिल को ब्लेंड करना है. इसमें आप कुछ सीड्स जैसे चिया, पंपिकन, सूरजमुखी के बीज एड कर सकते हैं. इससे पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है.
फोर्टीफाइड मिल्क: वीगन लोगों को कुछ पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड फूड्स एड करने चाहिए, क्योंकि इन फूड्स से न सिर्फ कैल्शियम बल्कि विटामिन बी12, विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी पूरी हो जाती है. जब आपके पास कोई ऑप्शन न हो और टाइम न रहे तो सबसे अच्छा है कि सुबह आप फोर्टिफाइड मिल्क पी सकते हैं.
खाएं ये हेल्दी सलाद: ब्रेकफास्ट या मिड क्रेविंग के लिए आप कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर सलाद अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके लिए आप केल, लेट्यूस, टोफू, अंकुरित अनाज जैसी चीजों को मिलाकर एक हेल्दी सलाद तैयार कर सकते हैं. इसमें आप कुछ ऑलिव्स, चेरी टोमेटो, जैसी चीजें भी एड करें.















