धूमधाम से मनाया वीरांगना अवन्ति बाई का जन्मदिन

बाँदा l साहस, शौर्य और शक्ति कि प्रतिमूर्ती महान वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया l शहर में स्थित रामलीला मैदान अलीगंज में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अवन्ति बाई लोधी को श्रद्धांजलि दी गई l इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि रानी अवन्ति बाई लोधी ने अंग्रेजी सैनिकों को हराकर अद्भुत कौशल व वीरता का परिचय दिया। अंग्रेजों की कई गुना सैन्य ताकतों के बावजूद आत्म समर्पण नहीं किया l 20 मार्च 1858 को स्वाभिमान, साहस व वीरता, स्वतंत्रता मातृभूमि प्रेम का सन्देश देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जो कि अनुकरणीय है l प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी l. उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के मनकेहड़ी गाँव में हुआ था पिता ज़मीदार थे l इस माटी का कण कण उनकी वीरता साहस और शौर्य से धन्य व गौरवान्वित है l कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, लखन राजपूत, नीलू राजपूत, उत्तम सक्सेना, काली , अनिल प्रजापति ,अनुराग चंदेरिया सहित लोग शामिल रहे l

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts