मालाखेड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में अलवर जिला मुख्यालय एवं मालाखेड़ा के नैथला सहित कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अलवर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाज के महान वीर योद्धा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसी क्रम में अलवर शहर के वार्ड पार्षद रवि कुमार मीणा, सरपंच हरि किशन मीणा, डायरेक्टर धर्मराज सहित अन्य समाजबंधु फूलबाग स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आमंत्रण सौंपा। पार्षद रवि कुमार मीणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9 अगस्त को रूपवास में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें समाज के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।















