मुज़फ्फरनगर में खुर-पका, मुंह-पका रोग से बचाव के लिए दुधारू पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुर पका और मुंह पका रोग (फुट एंड माउथ डिज़ीज) से बचाव हेतु दुधारू पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान के छठे चरण की शुरुआत की गई। इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विकास भवन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया गया।बैठक के उपरांत टीकाकरण टीमों को क्षेत्र में रवाना करने के लिए बहुउद्देशीय सचल वाहन और मोबाइल वेटरनरी यूनिट को फ्लैग ऑफ किया गया। यह कार्य मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, मुजफ्फरनगर दिग्विजय नाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर सभी विभागीय पशु चिकित्सा अधिकारी, मोबाइल वेटरनरी स्टाफ और पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद में यह वृहद टीकाकरण अभियान 25 जुलाई 2025 से शुरू किया जा रहा है, जो 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का टीकाकरण उनके पशुपालकों के द्वार पर किया जाएगा।यह वायरस जनित बीमारी पशुओं के मुंह और खुरों में छाले बनाकर उन्हें खड़े रहने और भोजन करने से असमर्थ कर देती है। समय पर इलाज न मिलने पर पशु के घावों में कीड़े पड़ सकते हैं, जिससे भूख से मौत तक हो सकती है।पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं के कान में टैग लगवाएं, उन्हें भारत पशुधन ऐप पर पंजीकृत कराएं और टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण तिथि और जानकारी के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा पशु सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts