यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का हुआ भव्य समापन

बांदा। यूपी ट्रेड शो 2025 के अंतर्गत स्वदेशी मेला का आयोजन पंडित जे0एन0 डिग्री कालेज, बांदा में 09 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है जिसका उद्घाटन 09.10.2025 को माननीय मत्स्य विभाग मंत्री डॉ संजय निषाद जी द्वारा किया गया था जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष बबेरू सहित जिलाधिकारी जे0रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे उपयुक्त गुरुदेव रावत क्यों उपस्थिति में हुआ था।
इसी क्रम में आज 18 अक्टूबर 2025 को मेले का विधवा समापन कल्लू सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बांदा,दिलीप गुप्ता प्रतिनिधि माननीय रामकेश निषाद राज्य मंत्री जल शक्ति, रजत सेठ प्रतिनिधि माननीय प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक बांदा, अंकित बासू प्रतिनिधि श्रीमती मालती बासू अध्यक्ष नगर पालिका बांदा, गुरुदेव उपयुक्त उद्योग विभाग बांदा, सुनील सक्सेना समाजसेवी बांदा, उद्घोषक पंकज रावत, नृत्य कला ग्रह की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा निगम, लखन राजपूत,योगेश गुप्ता सहायक प्रबंधक, सुनील शर्मा प्रधान सहायक, रामकृष्ण वरिष्ट सहायक, रवि नगाइच सीएम फेलो शिवम कुशवाहा,सीएम फेलो मोहम्मद शरीफ कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा सभी उपस्थित कलाकारों एवं स्टॉल संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से रखें और स्वदेशी अपनाकर देश की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही।
10 दिवसीय ट्रेड मेले में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आदान-प्रदान किया गया मेले में नृत्य कला ग्रह के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ कल रात्रि में आपरेशन सिंदूर,राम दरबार जैसी अदभुत कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
उक्त मेले का उद्देश्य स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूर्ण करना हैस सरकार द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा दिए जाने के लिए इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जा रहा है इस स्वदेशी मेला में विभिन्न विभागों एवं लोकल के उत्पादों के 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। उपयुक्त उद्योग गुरुदेव के द्वारा सभी अतिथियों का मोमेंटो स्मृति दिन देकर सम्मानित किया गया और स्वदेशी मेले को आगे बढ़ाने में सभी के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए मेले के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज रावत,अभिषेक मिश्रा एवं दीनदयाल सोनी के द्वारा प्रतिदिन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts