यूपी पुलिस के कांस्टेबल व उनकी पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। नई मण्ड़ी थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-58 पर बिलासपुर कट के पास एक ट्रक द्वारा मोटर साईकिल सवार पति-पत्नि को टक्कर मार दी गयी, जिसमें मोटर साईकिल सवार ट्रक के नीचे फंस गये ओर ट्रक अनियन्त्रित होकर स़ड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक में शार्ट-सर्किट से आग लग गयी।

ट्रक में आग लग जाने के कारण ट्रक के नीचे फंसे पति-पत्नी की मृत्यु हो गयी। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ओर फायर ब्रिगेड की सहायता आग बुझाकर ट्रक के नीचे फंसे शवों को निकाला गया है। मृतकों की पहचान सहारनपुर निवासी सुधीर कुमार तथा सोनिया के रूप में हुई है जो पति-पत्नि हैं। मृतक सुधीर कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर जनपद मुरादाबाद में नियुक्त थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा ट्रको को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है, इस सम्पूर्ण प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत दी गई पूरे मामले पर विस्तार पूर्वक जानकारी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts