यूपी विधानसभा कैंपस में भरा पानी तो नगर निगम दफ्तर की छत्त लगी टपकने

लखनऊ में बुधवार को हुई जोरदार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। यह मानसून की पहली बारिश थी, जिससे लखनऊ में जगह-जगह पानी भर गया। यूपी विधानसभा कैंपस में भी पानी भर गया, और कर्मचारियों को बाल्टी से बारिश का पानी निकालते हुए देखा गया। गोमती नगर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलभराव की स्थिति दिखाई दे रही है। साथ ही, नगर निगम दफ्तर की छत से भी पानी टपकता हुआ देखा गया है। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विधानसभा कैंपस में भरा बारिश का पानी

यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान पूरा लखनऊ पानी-पानी हो गया। पहली बारिश ने शासन प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। बारिश से विधानसभा भी नहीं बच पाई। विधानसभा कैंपस में भरे पानी से होकर नेताओं की गाड़ियां गुजर रही हैं। कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी बाल्टी से बारिश के पानी को बाहर निकाल रहे हैं।

नगर निगम दफ्तर की छत्त से टपक रहा पानी

बारिश की चपेट में नगर निगम भी आ गया है, जिसके पास पूरे शहर की साफ सफाई का जिम्मा है। नगर निगम मुख्यालय की छत्त से पानी टपक रहा है। यही स्थिति कई सरकारी दफ्तरों की भी है। अगर समय पर नालों की सफाई हो जाती है तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। सीवर चोक होने के वजह से बारिश का पानी नहीं निकल पाया और शहरभर में भर गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts