अज्ञात लोगों ने सरसों की फसल में लगाई आग, किसान को भारी नुकसान

अलवर जिले के मुंडावर उपखंड के गांव पेहल में एक किसान दंपति की मेहनत पर अज्ञात लोगों ने पानी फेर दिया। किसान के खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ।

पेहल निवासी ओमकार मीणा के खेत में दो बीघा में कटी हुई सरसों की फसल रखी थी। फसल अच्छी हुई थी और कटाई भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन बीती रात अज्ञात लोगों ने इसमें आग लगा दी। इस घटना से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

पीड़ित किसान ने मुंडावर पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts