क्रेन संचालक की हत्या, सिर के पीछे मारी गई थी गोली

औरैया में एक क्रेन संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन से सैफई में इलाज चला रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिबियापुर के सेहुद मंदिर के पास रहने वाले 21 वर्षीय दिलीप की शादी महज 15 दिन पहले 5 मार्च को हुई थी। वह एसएस यादव क्रेन सर्विस चलाता था। 19 मार्च को जब वह कन्नौज के उमर्दा में चल रहे पुल निर्माण कार्य से लौट रहा था, तो दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अपने बड़े भाई संदीप को घर आने की सूचना दी थी।

पटना नहर सहार के पास एक होटल पर रुके दिलीप को कुछ बाइक सवार युवक मिले, जिन्होंने बंबे में फंसी कार निकालने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले लिया। कुछ देर बाद पलिया गांव के पास ग्रामीणों को दिलीप गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने उसे पहले सीएचसी बिधूना और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दिलीप के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं और सिर के पीछे गोली मारी गई थी। चार भाइयों में तीसरे नंबर के दिलीप की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है।

एएसपी आलोक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के लिए सर्विलांस टीम भी लगाई गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts