अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलवर जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम अलवर के पुराने सूचना केंद्र में हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने योगासन करते हुए उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभ बताए।
इसके बाद भूपेंद्र यादव इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते आज योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है और भारत के लिए यह गर्व की बात है।इस अवसर पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, एडीएम सिटी बीना महावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित करना था।















