शाहपुर। थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे गांव मंधेडा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया किंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । थानाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि अज्ञात मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 42 वर्ष है , तथा शव फूला हुआ है । पुलिस ने आशंका व्यक्त की कि शव नदी में पीछे से बहता हुआ आया है । और नदी के किनारे अटक गया है । पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया ।















