महाराष्ट्र ।बेकाबू SUV ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 20 फुट दूर जाकर गिरे, 3 की मौत के कोल्हापुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जाकर गिए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। एक 72 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार हुंडई सैंट्रो ने चार बाइकों को टक्कर मार दी और फिर खड़ी एक गाड़ी से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज दोपहर शहर के साइबर चौक पर हुई। इस घटना में सैंट्रो के चालक और दो अन्य की मौत हो गई और छह घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आज दोपहर 2:25 बजे कोल्हापुर शहर के साइबर चौक पर हुई। इस घटना में सैंट्रो के चालक और दो अन्य की मौत हो गई और छह घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आज दोपहर 2:25 बजे कोल्हापुर शहर के साइबर चौक (चौराहे) पर यातायात सामान्य था। कारें, ट्रक और बाइक बिना ट्रैफिक लाइट वाले चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। तीन बाइक सीधी जा रही थीं, जबकि चौथी बाइक दाएं से बाएं चौराहे को पार कर रही थी। दुर्घटना के बाद की भयावह तस्वीरों में एक व्यक्ति बाइक पर बैठे बच्चे को उठा रहा था, जबकि पीछे बैठी महिला को उठने के लिए मदद की ज़रूरत थी। कम से कम तीन लोग कई फीट दूर जा गिरे और एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई दिया।इस बीच, कार फुटपाथ के बगल में एक खंभे से टकरा गई और फिर एक स्थिर वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के कुछ सेकंड बाद ही सैंटो अपने दाईं ओर पलट गई। तस्वीरों में लोगों को भयानक कार दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में देख सकते हैं कि कोल्हापुर में एक व्यस्त चौराहे पर लोग जा रहे हैं। तभी पीछे से आ रही एक बेकाबू एसयूवी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एसयूवी टक्कर मारते हुए आगे रेलिंग और ऑटो में जाकर टकराई और पलट गई।वीडियो में देख सकते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार हवा में कई मीटर दूर जाकर गिरे। इस हादसे में कई लोगों के घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
















