बबेरू/बांदा।बबेरू कस्बे के औगासी रोड मे ओवरटेक करते समय दो ट्रको की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक क्लीनर की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर हम मौके पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक में फंसे ट्रक क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, और एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औगासी रोड मे शनिवार की सुबह पांच बजे औगासी रोड में ओवरटेक करते समय दो ट्रैकों की आपस में भिड़ंत हो गई।जिसमें एक ट्रक में सवार ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक से कूद कर भाग गया। वहीं दूसरा ट्रक ड्राइवर भी मौके से गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं मृत क्लीनर कि अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान करवाने पर जुटी रही लेकिन पहचान नहीं हो पाई जिससे पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दो ट्रैकों की भिड़ंत औगासी रोड में हुई है। इसमें ट्रक क्लीनर की मौत हुई है, शव की पहचान नहीं हुई है, जिसको पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। तीन दिनों तक शव को मर्चरी हाउस में रखा जाएगा, पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जाएगी।















