मुजफ्फरनगर: दिल्ली में बाढ़ के मद्देनजर दो ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

मुजफ्फरनगर, बाढ़ आने के मद्देनजर दिल्ली में लोहे के पुल से ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया, जिससे पुरानी दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को तीस सितंबर तक रद्द कर दिया गया।जालंधर से दिल्ली आने जाने वाली ट्रेन को मेरठ तक चलाया जा रहा है। अंबाला से दिल्ली चलाई जाने वाली ट्रेन इंटरसिटी व सहारनपुर से दिल्ली के लिए संचालित मेमो दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जम्मू में हुए हादसे के चलते रद्द की गई शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को अब तीस सितंबर तक रद्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार को ओडिशा से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन नौ घंटे लेट रहीं। रेल यात्री घनश्याम भगत, राकेश, दीपक आदि ने कहा कि जो ट्रेन रदद की गई है उन्हें पुरानी दिल्ली के बजाए शाहदरा तक चलाया जाए ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानी न हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts