बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो अन्तर्रजनपदीय अभियुक्तों को अवैध तमंचा व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मवई के रहने वाले जयकिशन सिंह ने 10 सितंबर को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा 6 से 9 सितंबर 25 की देर शाम को चोरी हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इस क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को कृषि विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप के पास पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध तमंचा ,जिन्दा कारतूस व चोरी का सामान बरामद किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामकुमार अहिरवार पुत्र घसीटा अहिरवार निवासी ग्योढी थाना खन्ना जनपद महोबा व मूलचन्द्र अहिरवार पुत्र बेटू अहिरवार निवासी अम्बेडकरनगर (गौहारी) थाना कबरई जनपद महोबा हैं।















