युवक की हत्या मामले में दो को भेजा जेल,छः को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शामली।थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही तीन भाइयों सहित छः लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में आरोपी बाकी तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। दोनो परिवारों में लगभग 13 वर्षो से रंजिश चल रही है जिसमे पूर्व में 2017 में भी एक युवक जान गवा चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी 25 वर्षीय युवक प्रशांत की 10 अक्टूबर मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक युवक प्रशांत के पिता लोकेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद गांव के ही आरोपी भाईयो अमित, रोहित, अक्षय, अंकित पुत्रगण सुरता व चचेरे भाइयों अनिकेत पुत्र रमेश तथा आदेश पुत्र राजेन्द्र को थानाभवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी आरिफ पुत्र फरमान निवासी छिमाऊ थाना चरथावल व सुधीर पुत्र राजेंद्र निवासी मंटी हसनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हत्या आरोपी अंकित को हत्या करने के लिए तमंचा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts