अवैध हथियार के साथ पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

जनपद शामली के थाना भवन थाना पुलिस ने 24 घंटे पहले चोरी हुए गैस सिलेंडर का खुलासा करते हुए चोर को गैस सिलेंडर दो कारतूस व तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया। दरअसल आपको बता दे मामला जनपद शामली के थानाभवन थाने का है जहा थानाभवन पुलिस ने चोबीस घंटो में सिलेंडर चोर को गिरफ्तार कर आरोपी से एक तमंचा व चोरी किया गया सिलेंडर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। थानाभवन नगर के मोहल्ला रोगनगरान निवासी राजू सैनी के घर पर रखा सिलेंडर गत एक दिन पूर्व चोरी किया गया था। मामले की शिकायत पर थाना भवन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जांच प्रारंभ कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस टीम पिन्टू कुमार, मुकेश कुमार के साथ मामले की जांच करते हुए आरोपी आशीष पुत्र पप्पन निवासी ग्राम खेडागदाई को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, 2 कारतूस जिन्दा 315 बोर व चोरी किये गया एक गैस सिलेण्डर व चोरी की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल स्पेलण्डर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts