बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर घायल करने वाले दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रात्रि को थाना बबेरु पुलिस द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके द्वारा एक बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व कस्वा बबेरू क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा एक बुजुर्ग दम्पत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । जिसके संबंध में बुजुर्ग दंपति के पुत्र द्वारा थाना बबेरू पर प्रारंभिक अभियोग पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम में पीड़ित बुजुर्ग दम्पत्ति की चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल रिपोर्ट) में दर्शित चोटों की प्रकृति, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोग में विधिक रूप से आवश्यक गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई थी । इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बबेरू पुलिस द्वारा शिवाजी चौक अतर्रा रोड मोहल्ला अम्बेडकर नगर कस्बा बबेरू से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकडी का डण्डा व लोहे की रोड बरामद हुयी है । गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय पुत्र अशोक निवासी भभुवा थाना मरका जिला बांदा व अभिलाष पुत्र कमल निवासी अरथरा थाना बबेरू जनपद बांदा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts