आवारा गौवंश से परेशान किसान-रात-रात भर पहरा देने को मजबूर

जसपुरा/बांदा। ब्लाक जसपुरा के दर्जनों गाँवों के लगभग दो हजार किसान परिवार इन दिनों आवारा गौवंश की समस्या से बेहद परेशान हैं।डाडमऊ,चौकीपुरवा, मरझा,पडेरी,झंझरीपुरवा, अरखन डेरा,जसपुरा,रामपुर भाथा,झंझरी और तनगामऊ सहित कई गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है।सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले के अनुसार क्षेत्र में करीब 300 आवारा गाय और सांड छोटे-छोटे झुंडों में घूमते रहते हैं,जो फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।किसानों ने बताया कि ठंड के इस मौसम में उन्हें रात-रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।कई किसान तो आवारा पशुओं को खदेड़ते समय हमलों का भी शिकार हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है,जिससे किसान परिवारों में रोष और निराशा बढ़ती जा रही है।किसानों ने उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि वर्षों से गौवंश संरक्षण की योजनाएँ चल रही हैं,लेकिन उनके गांवों में कोई स्थायी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। गौशालाओं में क्षमता सीमित होने तथा उचित प्रबंधन न होने से आवारा जानवर गांवों और खेतों में घूम रहे हैं।इससे न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं बल्कि किसानों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।किसानों ने मांग की है कि क्षेत्र में स्थायी गौ-आश्रय स्थल की व्यवस्था की जाए तथा मौजूदा गौशालाओं को सक्रिय कर आवारा पशुओं को तुरंत वहाँ भेजने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कदम उठाएंगे,ताकि किसान राहत की सांस ले सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts