भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
कल 10 अप्रैल, 12 अप्रैल एवं 13 अप्रैल को प्रशिक्षण स्थल एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड में मतदान पार्टी के समस्त कार्मिक करेगे मतदान।
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व नोडल अधिकारी डाक मत पत्र गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों, आवश्यक सेवा विभाग के कार्मिक एवं पुलिस, कंट्रोल रूम स्टाफ,वीडियोग्राफर एव निर्वाचन कार्य मंे लगे कार्मिक मतदान के दिन अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान न किये जाने के दृष्टिगत पोस्टल बैलेट/ई0डी0सी0 के माध्यम से उनका मत सुनिश्चत किये जाने निर्देश है। इस कार्य हेतु फैसीलिटेशन संेटर बनाये गये है।अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक सेवा विभाग के 02 कार्मिकों द्वारा आज जिलाधिकारी न्यायालय में बने पोस्टल वोटिंग सेंटर पर जाकर पोस्टल बैलेट/ई0डी0सी0 के माध्यम से मतदान किया गया।अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि मतदान पार्टी के समस्त कार्मिक, कल 10 अप्रैल, 12 अप्रैल एवं 13 अप्रैल को पोस्टल बैलेट/ई0डी0सी0 के माध्यम से प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रशिक्षण स्थल पर बने 07 फैसीलिटेशन संेटर बुढ़ाना 01, चरथावल 01, मुजफ्फरनगर 01, खतौली 01, पुरकाजी 01, मीरांपुर 01 के साथ अन्य जनपदों के मतदान पार्टियों के समस्त कार्मिकों के लिए 01 पर भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में मतदान कर सकंगे।















