इंडोनेशिया में लगातार दो तेज भूकंप, सुमात्रा द्वीप पर मची दहशत

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। दोनों ही झटकों का केंद्र सुमात्रा प्रांत के सिमुलुए द्वीप पर स्थित सिनाबंग शहर के पास बताया गया है। पहला और अधिक शक्तिशाली भूकंप सुबह लगभग 10 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 दर्ज की गई। इस झटके के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग घरों तथा इमारतों से बाहर निकल आए।

दोपहर करीब 12 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। हालांकि यह झटका पहले की तुलना में कमजोर था, लेकिन लगातार दोहरी गतिविधि से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी तक प्रशासन की ओर से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कंपन इतनी तीव्र थी कि कुछ इलाकों में इमारतों की दीवारों में दरारें देखने को मिलीं और लोगों ने जोरदार कंपन्न महसूस किया।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई लगभग 16 मील (लगभग 25 किलोमीटर) रही। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उथला भूकंप माना जाता है और ऐसे भूकंप जमीन की सतह पर अधिक नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। बताया गया है कि कंपन करीब सात सेकंड तक महसूस की गई, जो इस वर्ष इंडोनेशिया में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।इंडोनेशिया “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जो दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाका माना जाता है। इसी वजह से यहां ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप अक्सर आते रहते हैं। स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं और नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांत रहने और किसी भी संभावित आफ्टरशॉक से बचने के लिए खुले क्षेत्रों में रहने की अपील की है।

लैंडस्लाइड से परेशान है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया पहले से ही लैंडस्लाइड से परेशान है. बुधवार तक लैंडस्लाइड की वजह से सुमात्रा में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. इंडोनेशिया मौसम विभाग के मुताबिक सुमात्रा इलाके में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना घटित हुई है. इस भूस्खलन में दर्जनों लोगों के गायब होने की खबर है.इंडोनेशिया के पुलिस विभाग का कहना है कि भूस्खलन की वजह से कम से कम 4000 घरें ध्वस्त हो गई है. लोग सड़कों पर आ गए हैं. उन्हें फिलहाल के लिए राहत शिविर में भेजा गया है.

इंडोनेशिया और उसकी आबादी को जानिए

हिंद महासागर के किनारे पर स्थित इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक अहम देश है. इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश भी है. इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्विपीय देश है और यहां पर करीब 17000 द्वीप स्थित हैं. रिंग ऑफ फायर की जद में स्थित इंडोनेशिया को काफी संवेदनशील माना जाता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts