थाना भोपा क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में गंग नहर किनारे स्थित एक परित्यक्त इमारत में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवम्बर 2024 को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांव के जंगल में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, जहां से बड़ी संख्या में बन्दूकें, तमंचे, मस्कट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। उस समय अकरम उर्फ कागा और इसरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे। रिहाई के बाद भी दोनों की आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं, जिस पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें पुनः गिरफ्तार किया और शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार चल रहे उनके दो अन्य साथी अली नवाज उर्फ अलिया और इरशाद उर्फ बाबू की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।















