ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; डूबे 4 लाख करोड़

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो नहीं पाई. ट्रंप ने तेहरान की प्रस्ताव को पूरी तरीके से अस्वीकार कर दिया. ट्रंप के इस बयान के बाद बीते रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सोमवार को भी क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर पर पहुंच गए.इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. दलाल स्ट्रीट लाल निशान में ही ओपन हुई. खुलते ही बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकसे ज्यादा नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी 50 में गिरावट देखने को मिली. इससे शुरुआती बाजार में ही निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 1.37 फीसदी नीचे चला गया. उस समय यह सूचकांक 1058 अंक नीचे गिरकर 76,269.42 पर ट्रेड कर रहा था. मार्केट की इस गिरावट में बीएसई का मार्केट कैप भी कम हो गया, जिसकी वजह से ही आम निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये कुछ ही देर में डूब गए.

क्यों गिरा शेयर बाजार?

  1. अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन- अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज करते हुए उसे अस्वीकार्य बताया. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि बातचीत पटरी से उतरने के बाद वॉशिंगटन, तेहरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपना सकता है. वहीं ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका, ईरान के बचे हुए एनरिच्ड यूरेनियम पर कब्जा करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
  2. सोने के शेयरों में भारी गिरावट- 11 मई को Titan, Senco Gold और अन्य ज्वेलरी शेयरों में 9% तक की गिरावट आई. यह गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा को टालने जैसे उपायों का सुझाव दिया था.
  3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल- ब्रेंट क्रूड में 3.5% की तेज़ी आई और यह बढ़कर लगभग $105 प्रति बैरल पर पहुंच गया. यह उछाल तब आया जब रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति वार्ता के लिए वॉशिंगटन के प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को “अस्वीकार्य” करार दिया. इसका भी असर भारतीय मार्केट पर देखने को मिला.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts