ट्रंप का डबल गेम भारत को F-35 का ऑफर देकर पाकिस्तान को हथियार के लिए दिए करोड़ों डॉलर!

भारत को पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 का ऑफर देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या भारत के साथ डबल गेम खेल दिया है. यह सवाल इसलिए उठने लगे है कि क्योंकि अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट को लेकर 397 मिलियन डॉलर की बड़ी मदद की है.हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि सत्ता में आने के बाद ट्रंप पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े को बनाए रखने के लिए दी जाने वाली मदद को रोक देंगे, लेकिन ट्रंप ने ऐसा नहीं किया. इसके उलट वे पाकिस्तान को एफ-16 के लिए बड़े फंड दे रहे हैं.

पिछले महीने 20 जनवरी को अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों को दी जाने वाली अमेरिकी मदद पर रोक लगा दी थी, लेकिन महीने के अंत तक ट्रंप अपने फैसले से पलट गए.

रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने 243 चीजों को फ्रीज लिस्ट से बाहर रखा है, इसमें पाकिस्तान को एफ-16 के लिए दी जाने वाली 397 मिलियन डॉलर की मदद भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका इन लड़ाकू विमानों की निगरानी जरूर करेगा, ताकि इन विमानों का इस्तेमाल सिर्फ आतंकवाद विरोधी अभियानों में ही करे और भारत के खिलाफ इनका इस्तेमाल न हो. अमेरिका ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि पाकिस्तान के साथ उसके सैन्य बिक्री समझौते में यह सीमा तय की गई है.

ट्रंप ने भारत के खिलाफ चल दी दोहरी चालडोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में 2018 में पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगा दी थी और यहां तक कि उन्होंने पाकिस्तान को कई बार फटकार भी लगाई थी, लेकिन उन्होंने इस दूसरे कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं किया. बल्कि उनका पाकिस्तान के लिए 397 मिलियन डॉलर जारी करने का फैसला काफी हैरान करने वाला है. हालांकि, भारत की ओर से अब तक ट्रंप की इस मदद को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts