शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से परेशानी

अलीगढ़।गर्मी के कारण पशु, पक्षी और जीव भी बेहाल हैं. राहत पहुंचाने के नाम पर बिजली भी लोगों को दगा देने से बाज नहीं आ रही है. शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं.शहर के विद्युत वितरण खंड प्रथम सासनीगेट व तृतीय ऐलमपुर क्षेत्र में बिजली बेरहम बनी हुई है. मथुरा रोड, हाथरस अड्डा, भुजपुरा और बाराद्वारी आदि इलाकों में आदि बिजली समस्या बनी रहती है. वहीं ऐलमपुर, सासनीगेट, डी सेंटर, गूलर रोड पर भी बिजली विलेन की भूमिका अदा करती है. रामघाट रोड पर क्षतिग्रस्त 33 केवी पोल को बदलने का सिलसिला आज भी चला. निगम के द्वारा सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली कटौती कर काम करने की सूचना उपभोक्ताओं को जारी की गई थी. मगर बिजली कटौती सुबह नौ बजे की गई. जिससे बहुत से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. विभाग खुद अपनी सूचना पर खरा नहीं उतर पा रहा है.

शहर में बिजली की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में दी जा रही है. इसमें जरा भी कोताही नहीं बरती जा रही है. शहर में जो कटौती होने कारण फाल्ट और मरम्मत कार्य होता है. यही नहीं ट्रांसफार्मर और तार में फाल्ट होने पर भी बिजली काटी जाती है. जिसे कुछ ही देर में बहाल कर दिया जाता है.

पीके मोगा, एसई नगरीय

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts