राष्ट्र निर्माण और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा: रमेश अरोड़ा

सहारनपुर, । स्वाधीनता दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सहारनपुर इकाई ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगे का पर्व मनाया। 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ से शुरू हुई कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन जिलेभर में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, प्रभातफेरी, सामूहिक राष्ट्रगान और जरूरतमंदों को फल व भोजन वितरण जैसे आयोजनों के साथ हुआ।
मंडल मुख्यालय कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी शीतल टंडन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें समाजसेवा, व्यापारिक नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता व सद्भावना और विशेषकर भूख के खिलाफ अभियान में चल रही प्रभुजी की रसोई के आठ वर्षों से लगातार संचालन के लिए शॉल, तिरंगा वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। व्यापारी वर्ग ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया।
जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र निर्माण और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह केवल कपड़े का झंडा नहीं बल्कि हर घर के साहस, शांति और समृद्धि का संदेश है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिक खादी का तिरंगा फ्रेम करवाकर घरों व दुकानों पर स्थायी रूप से स्थापित करें और इसे उपहार स्वरूप देने की परंपरा भी शुरू करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, कर्नल संजय मिडढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी, अशोक मलिक, दीपक राज सिंघल, रमेश डावर, अवनीश अग्रवाल, सुधीर कर्णवाल, सुधीर मित्तल, कपिल डावर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts