यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इससे ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेस-वे पर सफर 12 प्रतिशत तक टोल महंगा हो गया। यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद एक्सप्रेस-वे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है।अब ऐसे में किसानों को उनके फायदे की उम्मीद जाग गई है।

टोल वृद्धि के निर्णय से मथुरा के पांच हजार से अधिक किसानों को भी बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के वक्त मथुरा जनपद के 300 से अधिक गांवों के पांच हजार से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। टोल दरों में वृद्धि से बढ़ा मुआवजा मिलने की बात भी सामने आ रही है।

ऐसे में पिछले करीब 10 सालों से बढ़े मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय मथुरा के 300 से अधिक गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद किसानों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा प्रबंधक भरत सिंह राठौर ने बताया बढ़ी दरों को बुधवार रात से लागू कर दिया गया

वाहन श्रेणी

पूर्व दर नई दरें (दोपहिया)

205 245

कार-जीप

430 485

 

हल्के व्यावसायिक वाहन

690 760

 

बस, ट्रक

1400 1550

 

बहु ध्रुवीय भारी वाहन

2135 2360

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts