भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। सरकारी विभागों में अनुबंध होकर चल रही गाड़ियां अपने कागजात दुरुस्त करके चले:सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा।नियमों के विरुद्ध चल रही शिक्षा विभाग की गाड़ी को आज किया गया सीज़। परिवहन विभाग को एक नई गति और ऊर्जा देने का काम बखूबी कर रहे हैं सुशील कुमार मिश्रा। बकाया राजस्व अभियान को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा के द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। और इस अभियान में पारदर्शिता और तत्परता के साथ सभी गाड़ियों को रोका गया और उनकी जबरदस्त चेकिंग की गई।इस अभियान के अंतर्गत आज बेसिक शिक्षा विभाग में लगी एक गाड़ी ब्लोरों UP12 BT 3995 जो अनुबंध थी उसकी चेकिंग की गई तो उसके कागज 2021 से पूरे नहीं थे नहीं उसकी फिटनेस व बकाया टैक्स व अन्य कागज भी पूरे नही थे।वही शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी को दूसरी गाड़ी मंगवा कर उसमें भिजवाया गया और गाड़ी को सीज किया गया। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने सभी को आगाह करते हुए कहा कि अनुबंध के तहत जिन विभागों में ऐसी गाड़ियां अनावश्यक रूप से बिना कागज और फिटनेस के चल रही है वह अपने सभी कागज और फिटनेस और अन्य कागज पूरे करके चले अन्यथा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,इसको लेकर एक जबर्दस्त अभियान छिड़ा हुआ है और इस कार्रवाई से भी सभी में हड़कंप की स्थिति है।उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान को सार्थक एवं प्रभावी बनाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास किए जा रहे हैं इसमें सभी के साथ पारदर्शिता से कार्यवाही चल रही है,इसी को लेकर सुशील कुमार मिश्रा ने आगाह किया है कि गाड़ी लेकर चलते हुए अपने कागजात आवश्यक दुरुस्त करके रखें।























































