मुजफ्फरनगर में 955 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में 955 कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 415 पीठासीन अधिकारी, 415 प्रथम मतदान अधिकारी और 125 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल थे। यह प्रशिक्षण एस.डी. पब्लिक स्कूल भोपा रोड में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान केवल 9 कार्मिक अनुपस्थित रहे।उमेश मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का महत्व बताया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी कार्मिकों से कहा कि वे आयोग के निर्देशों का गहन अध्ययन करें और मतदान प्रक्रिया को सही तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए और सभी उपस्थित कार्मिकों से लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts