यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान.

बांदा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बांदा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात सौरभ सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने जनपद भर में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की और जागरूकता अभियान चलाया।चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना था कि उनके बच्चे सुरक्षित हाथों में हैं।चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूली वैन, बस और ऑटो में फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और PUC सर्टिफिकेट खंगाले। जिन वाहनों में दस्तावेज पूरे नहीं मिले या जो ओवरलोड थे,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhaskar Newsupuk (@bhaskarnews_upuk)

उनका नियमानुसार चालान किया गया।सीओ ट्रैफिक सौरभ सिंह ने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना या अन्य लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम ने इस दौरान चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी और उनसे बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने की शपथ दिलाई।इस अभियान की अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने सराहना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts