व्यापारियों ने जीएसटी जॉइंट कमिश्नर से की वार्ता, उत्पीड़न रोकने की मांग

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जीएसटी जॉइंट कमिश्नर श्री सिद्धेश दीक्षित से मुलाकात की और व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर नाराजगी जाहिर की। व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छोटे और मध्यम व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किए जाने पर चिंता व्यक्त की।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल और नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपने व्यवसाय को चला रहे हैं, ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर दबाव बनाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल गलतियों के कारण व्यापारियों को उत्पीड़न का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए।

इस बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, संरक्षक सुलखान सिंह नामधारी, पंकज शर्मा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts