भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा 400 पार बोल रहे मतलब सरकार की पूरी प्लानिंग है- चौधरी राकेश टिकैत।
मुज्जफरनगर। बुढाना में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बुढाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों व मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने हिस्सा लिया और सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान,नौजवान ,बेरोजगार ,युवा ,आदिवासी आज सभी सरकार की गलत नीतियों के परिणाम भुगत रहे हैं जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा 400 पार बोल रहे मतलब सरकार की पूरी प्लानिंग है जनता वोट नहीं दे रही है लेकिन जीत ये ही रहे हैं इस देश पर पूर्ण रूप से पूंजीवाद का कब्जा हो चुका है पूंजीवादी लोग इस देश को चला रहे हैं वही इस देश की नीति और निर्माण कर रहे हैं और जब इस प्रकार के लोग देश का भविष्य तय करेंगे तो ना तो किसान बचेगा और ना मजदूर हम सभी ने मिलकर 13 महीने तक सरकार की गलत नीतियों का डटकर मुकाबला किया था हम एमएसपी गारंटी कानून C2+50,पूर्ण कर्ज माफी,मुफ्त बिजली सहित अपनी सभी मांगों को लेकर अपने आंदोलन जारी रखेंगे जो भी सरकार बने हमारे साथ किए गए सभी वादे व हमारी मांगों को पूर्ण करें और आप सभी लोग एक नए आंदोलन के लिए तैयार रहे जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है अदानी ने सेब के किसान को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया है एक तरफ सरकार पर्यावरण प्रेमी होने का प्रमाण देता है और दूसरी तरफ वनों को काट रही है छत्तीसगढ़ में जंगलों की कटाई फिर से शुरू कर रही है वह सभी लोग पेड़ की ही पूजा करते हैं और उसे हरिदेव कहते हैं हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी लोग फिर मिलकर पेड़ लगाए और वनों को बचाएं आप सभी को मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना होगा।
















