स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए। 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।मु

ज़फ्फरनगर। नगर पालिका सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए। व्यापारियों के साथ चेयर पर्सन अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी नगर पालिका द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि, स्वच्छ और सुन्दर बनाने की सोच स्वागत योग्य है। और इस कार्य में यथा संभव सहयोग व्यापारियों का भी रहेगा। और यदि सत्य निष्ठा और लगन पूर्वक कार्य किया गया तो सफ़लता भी अवश्य मिलेगी, स्वच्छता में ही लक्ष्मी का वास होता है, ये कहावत भी है। साथ ही सिंघल ने स्वछता के साथ साथ सौन्दर्य करण, सड़कों की मरम्मत,नवीनीकरण, सार्वजनिक मूत्रालय एवम् शोचल्यो की सफ़ाई, रख रखाव पर जोर दिया। गोष्ठी में चेयर पर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी, स्वछता मिशन अधिकारी बलजीत सिंह, अजय सिंघल, संजय मित्तल, प्रवीण खेड़ा, दिनेश मित्तल, अनिल तायल, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, प्रमोद मित्तल, अशोक बाटला, नीरज बसंल, राज कुमार कालरा, सुनील अरोरा विक्की, राकेश त्यागी, विश्वदीप गोयल बिट्टू आदि व्यापारियों ने अपने अपने सुझाव रखे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts