अलवर :नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज का बोलबाला है, जहां पुलिस अधीक्षक के पास गो तस्कर गोली चला रहे हैं और जयपुर में दिनदहाड़े लूट हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर स्टेडियम, एसएमएस अस्पताल और अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जूली ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को केवल एक “डैमेज कंट्रोल” की मुहिम बताया और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ माकूल लड़ाई में अमेरिका के दबाव में सीजफायर कर रहे हैं। इसके अलावा, जूली ने भाजपा के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बयान को बेशर्मी भरा और देश के लिए अपमानजनक बताया। उन्होंने मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।















