सरिस्का अभयारण्य में बाघों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। यहां बाघिन एसटी-30 ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे अब सरिस्का में टाइगर्स की कुल संख्या 44 हो गई है। इस वृद्धि से टूरिस्टों को सफारी के दौरान टाइगर की साइटिंग के ज्यादा मौके मिलेंगे।
बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत वर्ष 2023 में एसटी-30 को रणथम्भौर से सरिस्का लाकर टहला रेंज के भगानी जंगल में छोड़ा गया था। हाल ही में जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघिन को तीन शावकों के साथ देखा। इसके बाद बाघिन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
वन विभाग द्वारा अब कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाई गई है और ग्राउंड पेट्रोलिंग को भी तेज कर दिया गया है ताकि मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम रखा जा सके। वर्तमान में सरिस्का में 18 बाघिन, 11 बाघ और 17 शावकों सहित कुल 44 टाइगर मौजूद हैं।















