अमेठी: कमरौली क्रॉसिंग पर आपस में टकराए तीन ट्रक, चार घायल, लगा जाम

जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाने के पास बृहस्पतिवार को पीछे से एक साथ तीन ट्रकों के आपस में टकराने से चालक और खलासी सहित चार लोग घायल हो गए। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाने के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक में एक के पीछे एक ट्रेलर ट्रक ने एक दूसरे से टकरा गए।ट्रेलर वाहन पर सवार चालक पंजाब प्रांत के जिला मोगा थाना व गांव निहाल सिंह बाला निवासी गुरुदेव सिंह (45) वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसी गाड़ी पर सवार खलासी महक सिंह (19) वर्ष को मामूली चोटें आई है, जबकि पीछे वाली गाड़ी के चालक बरेली जिले के सीबीगंज परसा निवासी समीर, चालक व खलासी तहसीम भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। दोनों गाड़ियों पर सवार चारों में से गुरुदेव सिंह को गम्भीर रूप से घायल होने पर सीएचसी, जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डेढ़ घंटे लगा रहा जाम

कमरौली थाने के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर तीन ट्रकों के आपस में टकराने से पूरा हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने आस पास से हैडरा मंगा कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ियों को साइड कराया।

लखनऊ की तरफ इन्हौना और सुल्तानपुर की ओर उतेलवा मोड़ तक लगभग तीन से पांच किलोमीटर लंबा जाम दोनों तरफ लग गया। छोटी गाड़ियों को अगल-बगल के रास्ते से निकाला गया। कई लोग जाम में फंसे रहे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी का काफिला भी गुजरना था। गनीमत रही कि उनके आने से पहले जाम को खुलवा दिया गया था।

 

लापरवाही से लगता है जाम

 

सिंदुरवा निवासी अनवार, अकसाम, कठौरा निवासी शोएब, खुशीराम, एसबी सिंह, असलम, ललित आदि का कहना है कि यहां हाईवे पर कमरौली थाने के समीप बनी रेलवे क्रॉसिंग के सकरी होने से आए दिन सड़क दुर्घटना होती है। अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है और जाम की समस्या तो आम है। आए दिन क्रॉसिंग के बंद होने के दौरान जाम लगती है। फिर भी विभागीय अधिकारी मौन है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts