खतौली में सेवा, सुरक्षा व सुशासन थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

तहसील खतौली में “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” थीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्षों के दौरान संचालित जनहितकारी योजनाओं को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मार्च 2025 को विकास खंड खतौली के ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी खतौली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, किसान व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के तहत राजस्व, खाद्य व रसद, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, ग्रामीण स्वयं सहायता समूह, नगर पालिका परिषद, बाल विकास, कृषि, पशुपालन, पुलिस व अन्य विभागों की योजनाओं से जनता को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन 25, 26 और 27 मार्च 2025 तक जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts