मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर,

मुजफ्फरनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलन कर एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रवि शंकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस विशेष शिविर का संचालन नीलम राय वर्मा द्वारा किया गया, जो आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षित अध्यापिका हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग, ध्यान, प्राणायाम जैसी भारतीय परंपराओं से जोड़ना एवं उनके माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाना रहा।शिविर के पहले दिन 45 पुलिसकर्मियों को नीलम वर्मा द्वारा योग और ध्यान की सरल एवं प्रभावी विधियाँ सिखाई गईं। इसमें प्राणायाम, ध्यान एवं आसनों के अभ्यास के साथ सुदर्शन क्रिया की विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सुदर्शन क्रिया केवल तनाव को दूर करती है बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है। इन तकनीकों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत होती है।उन्होंने आगे बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग की ये विधियाँ आज के व्यस्त जीवन में शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का एक सशक्त माध्यम हैं। योग और प्राणायाम का अभ्यास केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि यह बहुत सी शारीरिक बीमारियों के उपचार में भी सहायक होता है। शिविर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी गई तथा ध्यान, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।इस शिविर के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे पुलिसकर्मियों का तनाव दूर हो सके और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, समर्पण और स्थिर मानसिकता के साथ कर सकें। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली और सभी प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं प्रभावशाली बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts